Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

सपा की टीम अखिलेश में भाजपा नेता का नाम शामिल होने से मचा हड़कम्प

samajwadi party executive members

2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी ने पदाधिकारियों के साथ बैठक करना शुरू कर दिया है। इस बार समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के अलावा कुछ अन्य राज्यों में भी प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। सपा लोकसभा चुनावों में भाजपा को चारों ओर से घेरना चाहती है। यही कारण है कि सपा ने बसपा से गठबंधन करके बीजेपी की मोदी लहर को उत्तर प्रदेश में रोकने की तैयारी कर ली है। इसी क्रम में सपा ने अपने संगठन में अचानक बड़ा बदलाव कर डाला है। हैरान कर देने वाली बात है कि सपा की बनाई टीम में भाजपा के एक कद्दावर नेता का नाम भी शामिल है जिसके बाद  हड़कंप मच गया है।

बदले गए सपा जिला उपाध्यक्ष :

लोकसभा चुनावों को देखते हुए बरेली के सपा जिलाध्यक्ष बदले जाने को लेकर चर्चाएँ चल रही थी मगर शुभलेश यादव ने अचानक सपा की जिला कार्यकारिणी घोषित करते हुए चर्चाओं पर विराम लगा दिया। इस नयी जिला कार्यकारिणी में तीनों उपाध्यक्ष को बदल दिया गया हैं। इन 3 नामों में सबसे चौकाने वाला नाम हाजी गुड्डू का है। मीरगंज से विधानसभा चुनाव प्रत्याशी रहे गुड्डू की कार्यकारिणी से छुट्टी के पीछे बसपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुल्तान बेग के सपा में शामिल होने के विरोध को माना जा रहा है। हालांकि सूत्रों के अनुसार, उन्हें संगठन में और कोई अन्य पद दिया जा सकता है। प्रमोद बिष्ट को महासचिव, हैदर अली को प्रवक्ता और गुरु प्रसाद काले को कोषाध्यक्ष के पद पर बनाये रखा है। वहीँ सतेंद्र यादव को उपाध्यक्ष से सचिव बना दिया है।

 

ये भी पढ़ें: सपा ने जारी की बरेली के जिला प्रकोष्ठ अध्यक्षों की सूची

 

samajwadi party executive members

 

सपा की सूची में भाजपा नेता का नाम शामिल :

समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा घोषित बरेली जिले की कार्यकारिणी पर अब सवाल उठा शुरू हो गया हैं। सपा की इस नयी जिला कार्यकारिणी में भाजपा नेता महेश साहू को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। हैरान कर देने वाली बात है कि महेश साहू मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी के मिलेनियम वोटर अभियान के बिथरी चैनपुर विधानसभा के प्रभारी हैं। ऐसे में उनका नाम लिस्ट में 42वे नंबर पर आना कई सवाल खड़े करता है। यही नहीं, सूची में उनके नाम के आगे उनका मोबाइल नंबर दिया गया है। बता दें कि ये कार्यकारिणी सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जारी की है।

 

ये भी पढ़ें: कैराना उपचुनाव: गठबंधन से जयंत की दावेदारी को सपा ने किया खारिज

Related posts

दिल्ली में जल्द ही शुरू होगी एप आधारित बस सर्विस, यात्रियों को मिलेगीं खास सुविधायें!

Kumar
9 years ago

एक बार फिर कप्तानी करते नज़र आएंगे महेंद्र सिंह धोनी

Namita
8 years ago

JIO ने किया नया धमाका, 3 करोड़ लोगो को मिलेगा ‘फ्री’…

Shashank
8 years ago
Exit mobile version