Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

भाजपा नेता पूरन कुमार आडवाणी का हुआ निधन

big leader bjp

big leader bjp

भारतीय जनता पार्टी इस समय 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगी हुई है। भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए चुनाव की तैयारी करना शुरू कर दिया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश योजना आयोग समिति के सदस्य पूरन कुमार आडवाणी का निधन हो गया है जिसके बाद पूरी भाजपा में शोक लहर दौड़ गयी है।

 

अगले पेज पर पढ़ें पूरी खबर :

भाजपा नेता का हुआ निधन :

बीते दिनों मध्य प्रदेश के रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित श्रीनारायण अस्पताल में आडवाणी का निधन हो गया था। आडवाणी के निधन की खबर सुनते ही सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया था। स्वर्गीय आडवाणी का स्वास्थ्य पिछले काफी समय से खराब चल रहा था। भाजपा नेताओं ने बताया कि स्वर्गीय आडवाणी ने अपना पूरा जीवन समज सेवा और भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने भाजपा में जिलाध्यक्ष, भारतीय मजदूर संघ अध्यक्ष के अलावा परसवाणा के विधानसभा प्रत्याशी के तौर पर काम किया था। भाजपा नेताओं ने कहा कि भारतीय मजदूर संगठन को उन्होंने ही खड़ा किया था। इसके बाद बालाघाट के सभी स्थानों पर ये संगठन काम कर रहा है।

कई नेता रहे अंतिम यात्रा में शामिल :

स्वर्गीय आडवाणी की अंतिम यात्रा में अश्रुपूर्ण श्रद्धांजली देते हुए ईश्वर से उनकी मृतात्मा को शांति प्रदान करने की कामना की। अंतिम यात्रा में कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन के साथ ही भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज नेता व जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए थे। साथ ही हजारों की संख्या में उनके समर्थक भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे। सुबह से दोपहर 1 बजे तक उनके पार्थिव शरीर को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को सरस्वती नगर स्थित निवास स्थान पर ले जाकर वहां से अंतिम शव यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में भाजपा व कांग्रेस के कई दिग्गज नेता व जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए थे।

Related posts

समाधानपुर एवं इलाहाबाद इलेवन IGCL के सेमीफाइनल में पहुंचे!

Sudhir Kumar
8 years ago

Silver will give a new shine to your personality

rashmi99rawat
7 years ago

खेल के जुनून में अपने खर्चे पर भारत आई दक्षिण अफ्रीकी टीम

Namita
8 years ago
Exit mobile version