Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

जौनपुर से बाहुबली धनंजय सिंह को निषाद पार्टी ने बनाया प्रत्याशी

bahubali dhananjay singh

2019 के लोकसभा चुनावों की सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बसपा से गठबंधन के बाद अब लोकसभा सीटों के बँटवारे पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव के लिए ये सीटों का बँटवारा आसान नहीं होगा क्योंकि सपा के साथ पीस पार्टी और निषाद पार्टी का भी गठबंधन है जो गोरखपुर और फूलपुर उपचुनावों के समय हुआ था। इस बीच सपा की सहयोगी पार्टी निषाद दल ने 20 लोकसभा सीटों के माँग कर दी है जिसके बाद हड़कंप मच गया है। इसके अलावा पूर्वांचल के सबसे बड़े बाहुबली नेता को अपनी पार्टी से प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है।

निषाद पार्टी ने माँगी सीटें :

गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में मिली जीत से उत्साहित निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी से उनके दल का गठबंधन 2019 में बना रहेगा। उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में ये गठबंधन भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से उखाड़ फेंकेगा। डा. निषाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा से हमारी पार्टी गोरखपुर, जौनपुर, सुल्तानपुर, महराजगंज, सोनभद्र समेत कुल 20 सीटों पर दावेदारी करेगी। बसपा से गठबंधन के बाद भी निषाद पार्टी का ये ऐलान सपा की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

धनंजय सिंह होंगे जौनपुर से प्रत्याशी :

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद ने कहा कि उनकी पार्टी का सपा से गठबंधन आगे बना रहेगा। 2019 का लोकसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी गोरखपुर, जौनपुर, सुल्तानपुर, महराजगंज, सोनभद्र समेत कुल 20 सीटों पर दावेदारी करेगी जिसमें गोरखपुर, जौनपुर सीट विशेष होगी। जौनपुर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जौनपुर से उनकी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व सांसद धनंजय सिंह होंगे। बता दें कि धनंजय सिंह को पूर्वांचल में एक बाहुबली नेता का तौर पर पहचाना जाता है। वे पहली बार बसपा से सांसद बने थे लेकिन आपराधिक आरोप लगने के बाद उन्हें मायावती ने पार्टी से निकाल दिया था।

Related posts

इस जिले में सपा को जिलाध्यक्ष की कुर्सी के लिए नहीं मिल रहा कोई नेता

Shashank
7 years ago

रात का रखा पानी सुबह पीने से होता है ये बड़ा नुकसान!

Shashank
8 years ago

भारत को परास्त करने के लिए माइकल हसी ने सिलेक्टर्स को दी खास सलाह

Namita
8 years ago
Exit mobile version