Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

एक्टर अमन वर्मा ने अपनी ऑनस्क्रीन बहन से रचाई शादी

ग्लैमर की दुनिया एक ऐसी जगह है जहां कब क्या हो जाए कोई नहीं जानता। आमतौर पर एक्टर्स की चाह ये होती है कि जैसे रोल वो चाहते हैं उन्हें वैसे ही रोल मिले। लेकिन कभी-कभी खुद को बनाने की चाह में उन्हें वो रोल्स भी निभाने पड़ते हैं जिन्हें वो सपनों में भी नहीं करना चाहते। ऐसा ही कुछ हमारे टीवी और बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेसेस के साथ भी होता है। आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपनी ही बहन से शादी कर लिया है।

सामने आया हैरान कर देने वाला सच:

ये खबर पढ़कर ज्यादा हैरान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस अभिनेता ने अपनी सगी बहन से नहीं बल्कि ऑनस्क्रीन बहन से शादी रचाई है। बॉलीवुड और छोटे पर्दे के जाने माने अभिनेता अमन वर्मा की जो की पिछले काफी वक्त से अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन वह अपनी ऑनस्क्रीन बहन वंदना लालवानी के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं।

actor aman verma

अमन और वंदना की मुलाकात पहली बार धारावाहिक ‘शपथ’ के दौरान हुई थी। इसी के बाद से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। इन दोनों ने टीवी शो शपथ (2012-17 ) में भाई बहन का किरदार निभाया था लेकिन रियल लाइफ में अब ये दोनों पति पत्नी बन चुके हैं। अमन को ‘बिग बॉस’ के सीजन 9 में प्रतिभागी के रूप में देखा गया था। इस शो से बाहर आते ही उन्होंने वंदना के साथ सगाई की घोषणा कर दी थी। वहीं दूसरी तरफ वंदना भी कई टीवी धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं।

शादी के तुंरत बाद ही अमन से एक शानदार रिसेप्शन पार्टी आयोजन किया हुआ था। इसमें छोटे पर्दे और सिनेमाजगत की कई जानी-मानी हस्तियां पहुंची थीं। अमन उम्र में वंदना से करीब 15 साल बड़े हैं। लेकिन इन दोनों साथ में बेहद खूबसूरत दिख रहे थे।

अमन और वंदना ने पिछले साल 14 दिसंबर को ही सगाई की थी। इसके बाद इनकी शादी की तारीख 20 अप्रैल की तय की गई थी, लेकिन इस बीच एक एक्सीडेंट में अमन के पिता की मृत्यु हो जाने के कारण इस डेट को आगे बढ़ाकर दिया गया।

Related posts

Kriti Kharbanda Showstopper For Designer Sumiksha Goenka At BT Fashion Week

Ketki Chaturvedi
7 years ago

सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई से सील बंद लिफाफे में मांगे प्रशासकों के नाम

Namita
8 years ago

भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा डेंगू का इलाज

Kumar
9 years ago
Exit mobile version