तेज प्रताप यादव का जन्म 21 नवंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ। वे समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई रतन सिंह यादव के नाती हैं। उनके पिता रणवीर सिंह यादव सैफई महोत्सव के संस्थापक रहे थे, जिनके निधन के बाद उन्होंने ने सैफई महोत्सव की पूरी जिम्मेदारी संभाली।

शिक्षा के क्षेत्र में तेज प्रताप यादव ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, नोएडा से स्कूली शिक्षा प्राप्त की। वर्ष 2005 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद 2008 में एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा से बीकॉम ऑनर्स की डिग्री हासिल की। उच्च शिक्षा के लिए वे लंदन गए और 2009 में लीड्स यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री प्राप्त की।

उनकी मां मृदुला वर्तमान में सैफई की ब्लाक प्रमुख हैं। वर्ष 2015 में तेज प्रताप यादव ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पुत्री राज लक्ष्मी यादव से विवाह किया। उनकी शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे और मंच पर मुलायम सिंह यादव व लालू प्रसाद यादव ने मोदी का स्वागत किया था।

तेज प्रताप यादव का राजनीतिक सफर

राजनीति में प्रवेश और शुरुआती दौर

तेज प्रताप यादव ने अपना राजनीतिक सफर वर्ष 2004 में क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में शुरू किया। वे सैफई से निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके बाद 2012 में उन्होंने सैफई के ब्लाक प्रमुख के पद पर भी निर्विरोध जीत दर्ज की।

उनके राजनीतिक सफर में महत्वपूर्ण मोड़ 2014 में आया, जब उन्होंने मैनपुरी लोकसभा सीट से उपचुनाव में भाग लिया और सांसद चुने गए। उस समय मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा से इस्तीफा दिया था और उनके उत्तराधिकारी के रूप में सीट संभाली। मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र का प्रशासनिक व राजनीतिक प्रबंधन उन्होंने प्रभावी ढंग से किया।

करहल विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत

वर्ष 2024 में करहल विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ, जिसमें तेज प्रताप यादव ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में हिस्सा लिया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अनुजेश को 14,704 मतों से हराया। इस जीत के साथ उन्होंने करहल विधानसभा क्षेत्र के नए विधायक के रूप में शपथ ली।

यह जीत न केवल करहल क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रभाव को बनाए रखने में सफल रही, बल्कि राजनीतिक सफर को नई दिशा भी दी।

सामाजिक जिम्मेदारियाँ और योगदान

तेज प्रताप यादव पारिवारिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए सैफई महोत्सव का आयोजन करते हैं। इस महोत्सव का उद्देश्य स्थानीय संस्कृति, कला और खेल को बढ़ावा देना है। उनके जीवन परिचय में सामाजिक योगदान एक विशेष स्थान रखता है।

इसके अलावा वे क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Mainpuri Assembly Election Results 2022

विधानसभा सीटविजेता प्रत्याशीपार्टीBy Poll 2024
करहलअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टी (सपा) तेज प्रताप यादव (सपा)
मैनपुरी सदरजयवीर सिंहभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
भोगांवराम नरेश अग्निहोत्रीभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
किशनीबृजेश कठेरियासमाजवादी पार्टी (सपा)
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें