ठाकुर रामवीर सिंह कौन हैं?
ठाकुर रामवीर सिंह एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े हुए हैं। उन्होंने हाल ही में 2024 के उपचुनाव में कुंदरकी विधानसभा सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उनका राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू हुआ और वर्षों के संघर्ष के बाद उन्होंने अपनी पहचान बनाई है।
प्रारंभिक जीवन और पारिवारिक पृष्ठभूमि
ठाकुर रामवीर सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के दौलारी गांव में हुआ। उनके बड़े भाई, जयवीर सिंह, लंबे समय तक दौलारी के ग्राम प्रधान रहे और बीजेपी के किसान मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष के पद पर भी कार्यरत रहे। इस प्रकार, राजनीति उनके परिवार की विरासत का हिस्सा रही है।
उनकी पत्नी, संतोष देवी, ने भी सक्रिय राजनीति में भाग लिया है और 2001 में ब्लॉक प्रमुख का पद संभाला था।
आज लखनऊ में प्रदेश के यशस्वी एवं लोकप्रिय माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी से परिवार सहित शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
— Ramveer Singh (@RamveerSinghBJP) April 22, 2025
सादर आभार एवं धन्यवाद माननीय मुख्यमंत्री जी।@myogiadityanath#परिवार_सहित_भेंट #योगीआदित्यनाथ #जनसेवा_संकल्प… pic.twitter.com/lL1mmi2JPn
राजनीतिक सफर की शुरुआत
रामवीर सिंह :छात्र राजनीति से भाजपा तक
ठाकुर रामवीर सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की। वह 1993 से भाजपा से जुड़े हुए हैं और धीरे-धीरे पार्टी के भीतर अपनी पहचान बनाई। 1999 में, उन्हें किसान मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया, जिससे उन्हें किसानों के बीच काम करने का अवसर मिला।
पहला विधानसभा चुनाव और हार
2007 में, भाजपा ने पहली बार रामवीर सिंह को मुरादाबाद देहात विधानसभा सीट से टिकट दिया। हालांकि, वह 3000 वोटों से चुनाव हार गए। इसके बाद, 2008 में परिसीमन हुआ और मुंडापांडे क्षेत्र कुंदरकी विधानसभा सीट का हिस्सा बन गया।
2012 और 2017 में हार, लेकिन संघर्ष जारी
2012 और 2017 के विधानसभा चुनावों में, रामवीर सिंह को सपा के हाजी रिजवान के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 2022 के चुनाव में भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया, लेकिन वह पार्टी के लिए काम करते रहे।
2024 उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत
2024 के उपचुनाव में, भाजपा ने एक बार फिर उनपर पर भरोसा जताया और उन्हें कुंदरकी सीट से उतारा। इस बार, उन्होंने जीत हासिल करके इतिहास रच दिया और अपने राजनीतिक सफर को नई ऊंचाई पर पहुंचाया।
ठाकुर रामवीर सिंह का राजनीतिक सफर संघर्ष और दृढ़ संकल्प की मिसाल है। छात्र राजनीति से शुरुआत करके, उन्होंने भाजपा के भीतर अपनी जगह बनाई और अंततः विधानसभा चुनाव में सफलता प्राप्त की।
मुरादाबाद जिले की विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम 2022 Moradabad Assembly Election Results 2022
विधानसभा सीट | 2022 विजेता (पार्टी) |
---|---|
कांठ | कमाल अख्तर (सपा) |
कुंदरकी उपचुनाव 2024 | रामवीर सिंह (भाजपा) |
ठाकुरद्वारा | नवाब जान (सपा) |
बिलारी | मोहम्मद फहीम इरफान (सपा) |
मुरादाबाद ग्रामीण | मोहम्मद नासिर (सपा) |
मुरादाबाद नगर | रितेश कुमार गुप्ता (भाजपा) |