जानिए कौन हैं राज प्रसाद उपाध्याय ?

राज प्रसाद उपाध्याय का जन्म 20 जनवरी 1959 को ग्राम रतनपुर, तहसील कादीपुर, जनपद सुल्तानपुर में हुआ था। इनके पिता ईश नारायण उपाध्याय एक प्रतिष्ठित व्यक्ति थे। एक सामान्य ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखने वाले उन्होंनेने स्नातकोत्तर और एलएलबी तक शिक्षा प्राप्त की। उनका पेशा कृषि और वकालत से जुड़ा रहा है.

राज प्रसाद उपाध्याय का जीवन परिचय

राज बाबू की शादी 11 मई 1981 को शिव कुमारी से हुई थी, जिनका जन्म 1 जनवरी 1968 को हुआ। इनके दो पुत्र हैं—हेमंत उपाध्याय जो पुलिस विभाग में सीओ के पद पर कार्यरत हैं और आशुतोष जो चिकित्सक हैं। तीन भाइयों में सबसे बड़े राज बाबू न केवल राजनीति में, बल्कि शैक्षणिक क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। वह पं० दीन दयाल उपाध्याय शिक्षा समिति के प्रबन्धक के रूप में 1998 से कार्य कर रहे हैं।

उनके छोटे भाई शिव प्रसाद उपाध्याय सेल टैक्स विभाग में कमिश्नर पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और जय प्रसाद उपाध्याय सक्रिय राजनीति से जुड़े हुए हैं।

राज प्रसाद उपाध्याय का राजनीतिक सफर

राजनीतिक सफर : बसपा से निषाद पार्टी और फिर भाजपा तक

राज प्रसाद उपाध्याय का राजनीतिक सफर बहुत ही दिलचस्प है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से की और 2012 व 2017 में सदर विधानसभा (जयसिंहपुर) सीट से चुनाव लड़ा। दोनों ही बार वह उपविजेता रहे। वर्ष 2012 में उन्हें समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी अरुण वर्मा से हार मिली, जबकि 2017 में भाजपा के सीताराम वर्मा ने उन्हें हराया। बावजूद इसके, राज बाबू ने हार नहीं मानी और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय बने रहे।

2022 में बड़ी जीत और भाजपा में नई शुरुआत

2022 में उन्होंने निषाद पार्टी और भाजपा गठबंधन के तहत राज बाबू के रूप में चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इस चुनाव में उनके प्रतिद्वंद्वियों में सपा से अरुण वर्मा, बसपा से ओम प्रकाश सिंह और कांग्रेस से अभिषेक सिंह राणा थे। इस बार राज बाबू को जनसमर्थन मिला और उन्होंने भारी मतों से विजय प्राप्त की।

इस जीत के साथ वह अट्ठारहवीं उत्तर प्रदेश विधानसभा में पहली बार सुल्तानपुर सदर विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए।

सुल्तानपुर विधानसभा चुनाव 2022: Sultanpur Assembly Election Results 2022

विधानसभा सीटविजेता उम्मीदवारपार्टी
इसौलीमोहम्मद ताहिर खानसपा
कादीपुरराजेश कुमार गौतमभाजपा
लंभुआसीताराम वर्माभाजपा
सुल्तानपुर सदरराज प्रसाद उपाध्यायभाजपा
सुल्तानपुरविनोद सिंहभाजपा

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें