डॉ. मनोज कुमार प्रजापति का जन्म 3 जुलाई 1978 को हमीरपुर, उत्तर प्रदेश के एक प्रतिष्ठित हिंदू परिवार में हुआ था। इनके पिता शिवचरण प्रजापति एक वरिष्ठ राजनेता रहे हैं, जो हमीरपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रह चुके हैं और मायावती सरकार में राज्यमंत्री का पद भी संभाल चुके हैं।

डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने अपनी शिक्षा चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय, कानपुर से पूरी की। उन्होंने 2002 में एम.एस.सी. और 2005 में पीएच.डी. (कृषि प्रसार) की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने अजीतमल के जनता महाविद्यालय में कृषि प्रसार विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में अपना करियर शुरू किया।

वैवाहिक जीवन

डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने प्राची चक्रवर्ती से विवाह किया है। इस दंपति के दो बच्चे हैं।

डॉ. मनोज कुमार प्रजापति का राजनीतिक सफर: समाजवादी पार्टी से भाजपा तक का सफर

पारिवारिक राजनीतिक विरासत और प्रारंभिक दौर

डॉ. मनोज कुमार प्रजापति का राजनीतिक सफर उनके पिता शिवचरण प्रजापति की विरासत से जुड़ा है। शिवचरण प्रजापति ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से अपना राजनीतिक करियर शुरू किया और चार बार विधायक बने। हालांकि, 2012 में टिकट न मिलने के कारण वह बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए।

2014 के उपचुनाव में अखिलेश यादव ने शिवचरण प्रजापति को हमीरपुर सदर सीट से उम्मीदवार बनाया, जिसमें तत्कालीन कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति ने उन्हें जीताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डॉ. मनोज कुमार प्रजापति : 2017 और 2019 में सपा से चुनाव लड़ा

डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर हमीरपुर सदर सीट से चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के दिग्गज नेता अशोक सिंह चंदेल को कड़ी टक्कर दी, लेकिन 62,233 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे।

2019 के उपचुनाव में एक बार फिर सपा की टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन मोदी लहर के चलते उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में उन्हें केवल 29.29% वोट ही मिल सके।

सपा से मोहभंग और भाजपा में प्रवेश

2022 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा ने मनोज प्रजापति का टिकट काटकर राम प्रसाद प्रजापति को उम्मीदवार बनाया। इसके बाद डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने सपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। भाजपा ने उन्हें हमीरपुर सदर सीट से अपना प्रत्याशी बनाया

2022 विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत

इस बार डॉ. मनोज प्रजापति ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और 25,485 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 1,05,432 वोट मिले, जबकि सपा के राम प्रकाश 79,947 वोट ही प्राप्त कर सके। यह जीत न केवल उनके राजनीतिक करियर का महत्वपूर्ण मोड़ थी, बल्कि इसने भाजपा को हमीरपुर में मजबूत पकड़ बनाने में भी मदद की।

एक शिक्षाविद् से सफल राजनेता तक का सफर

डॉ. मनोज कुमार प्रजापति का राजनीतिक सफर एक प्रोफेसर से विधायक बनने तक का रोचक संघर्ष है। उन्होंने अपने कर्मठता, शिक्षा और जनसंपर्क के बल पर हमीरपुर की जनता का विश्वास जीता है। भाजपा में शामिल होकर उन्होंने न केवल अपनी राजनीतिक पहचान मजबूत की, बल्कि हमीरपुर सदर के विकास में भी नई ऊर्जा भर दी है।

हमीरपुर जिले के विजेता प्रत्याशी (विधानसभा चुनाव 2022) Hamirpur Assembly Election Results 2022

विधानसभा सीटविजेता प्रत्याशीपार्टी (दल)प्राप्त वोटजीत का अंतर
हमीरपुरडॉ. मनोज कुमारभारतीय जनता पार्टी (BJP)1,05,43225,485
राठमनीषा अनुरागीभारतीय जनता पार्टी (BJP)1,39,37361,979

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें