कमाल अख्तर उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद की राजनीति का एक प्रमुख नाम हैं। वे समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए नेता हैं और कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत राज्यसभा सदस्य के रूप में हुई और बाद में उन्होंने विधानसभा चुनाव भी लड़ा।

कमाल अख्तर का जीवन परिचय

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

कमाल अख्तर का जन्म 24 अक्टूबर 1971 को उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के नगर पंचायत उझारी में हुआ। उनके पिता नफीसुद्दीन अहमद और माता महजबीन, दोनों ही सामाजिक और राजनीतिक रूप से सक्रिय रहे। पिता तीन बार ग्राम प्रधान और एक बार नगर पंचायत चेयरमैन रहे, वहीं मां भी तीन बार नगर पंचायत अध्यक्ष चुनी गईं। इससे यह स्पष्ट होता है कि उन को राजनीति विरासत में मिली।

उन्होंने बी.ए. और एल.एल.बी. की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया, दिल्ली से पूरी की। इसके बाद उन्होंने वकालत और कृषि को अपने व्यवसाय के रूप में चुना।

पारिवारिक जीवन

उनका विवाह 17 नवंबर 1997 को हुमेरा बानों से हुआ। उनके दो पुत्र और एक पुत्री हैं। पत्नी हुमेरा अख्तर भी राजनीति में सक्रिय रही हैं और अमरोहा लोकसभा सीट से 2014 में सपा की प्रत्याशी रहीं।

कमाल अख्तर का राजनीतिक सफर

राज्यसभा से शुरुआत

कमाल अख्तर का राजनीतिक सफर बहुत ही अलग तरीके से शुरू हुआ। उन्होंने प्रत्यक्ष चुनाव की बजाय 2004 में राज्यसभा सदस्य के रूप में राजनीति में प्रवेश किया। यह अवसर उन्हें समाजवादी पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की सिफारिश पर मिला।

विधानसभा चुनाव और मंत्री पद

2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने कमाल अख्तर को अमरोहा जिले की हसनपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया। उन्होंने चुनाव जीतकर पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रवेश किया। इसके बाद उन्हें अखिलेश यादव की सरकार में पंचायती राज मंत्री बनाया गया।

खाद्य एवं रसद मंत्री

2015 में अखिलेश यादव ने उन्हें खाद्य एवं रसद विभाग का कैबिनेट मंत्री नियुक्त किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में राशन प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया।

कमाल अख्तर : 2017 में हार और 2022 में वापसी

2017 के चुनाव में कमाल अख्तर को हसनपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी के हाथों 27 हजार से अधिक मतों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने दोबारा जीत हासिल की और अठारहवीं विधानसभा के सदस्य बने।

जमीनी राजनीति में सक्रियता

उन्होंने न केवल विधायी कार्यों में बल्कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता के रूप में भी सक्रिय रहे हैं। उन्होंने सपा युवजन सभा के अध्यक्ष रहते हुए युवाओं को संगठन से जोड़ने का काम किया। उनका राजनीतिक सफर समाजवादी पार्टी की नीतियों और नेतृत्व के प्रति निष्ठा का उदाहरण है।

कमाल अख्तर का जीवन परिचय और राजनीतिक सफर यह दर्शाता है कि कैसे एक ग्रामीण पृष्ठभूमि से आया व्यक्ति राष्ट्रीय और राज्य स्तर की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। राज्यसभा से लेकर विधानसभा और मंत्री पद तक, उन्होंने विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया है।

मुरादाबाद जिले की विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम 2022 Moradabad Assembly Election Results 2022

विधानसभा सीट2022 विजेता (पार्टी)
कांठकमाल अख्तर (सपा)
कुंदरकी उपचुनाव 2024रामवीर सिंह (भाजपा)
ठाकुरद्वारानवाब जान (सपा)
बिलारीमोहम्मद फहीम इरफान (सपा)
मुरादाबाद ग्रामीणमोहम्मद नासिर (सपा)
मुरादाबाद नगररितेश कुमार गुप्ता (भाजपा)

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें