बरेली जिले की फरीदपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. श्याम बिहारी लाल [ Shyam Bihari Lal ] ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर नया रिकॉर्ड बनाया है। 2022 विधानसभा चुनाव में उन्हें 77,491 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के विजय पाल सिंह को 71,295 वोट प्राप्त हुए। इससे पहले, 2017 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी, जब उन्हें 83,656 वोट मिले थे और उन्होंने सपा प्रत्याशी डॉ. सियाराम सागर को 24,721 वोटों के अंतर से हराया था

https://twitter.com/ProfBihari/status/1000100731775467520

किस किस यूपी विधायक ने बदली कई पार्टियाँ – जानिए कौन है ये ‘आया राम, गया राम’

Shyam Bihari Lal का जीवन परिचय और राजनीतिक सफर

डॉ. श्याम बिहारी लाल का जन्म 1 जनवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हुआ था। उनके पिता स्व. राधेश्याम थे। उन्होंने स्नातकोत्तर (Post Graduation) की शिक्षा पूरी करने के बाद पीएचडी भी प्राप्त की। वे राजनीति में आने से पहले शिक्षण और सामाजिक कार्यों में सक्रिय थे। उनकी शादी मंजू लता से हुई और उनके एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं

राजनीतिक सफर की बात करें तो डॉ. श्याम बिहारी लाल फरीदपुर विधानसभा सीट से दो बार विधायक बनने वाले पहले नेता हैं। इससे पहले इस सीट से कोई भी प्रत्याशी लगातार दो बार नहीं जीता था। दिलचस्प बात यह है कि जो भी प्रत्याशी इस सीट से जीतता है, उसकी पार्टी की सरकार यूपी में जरूर बनती है

उनकी जीत भाजपा के मजबूत संगठन, उनके व्यक्तिगत जनसंपर्क और क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता को दर्शाती है। फरीदपुर विधानसभा सीट पर भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है, जिसमें डॉ. श्याम बिहारी लाल की भूमिका अहम रही है2022 में फिर से जीत हासिल कर उन्होंने न सिर्फ अपनी लोकप्रियता को बरकरार रखा, बल्कि भाजपा की जीत का सिलसिला भी जारी रखा

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में मुस्लिम उम्मीदवारों का प्रदर्शन – जानें पूरी सूची और विश्लेषण।

बरेली जिले की विधानसभा सीटों का हाल: [ Bareilly Assembly Election Results 2022 ]

विधानसभाविजेता प्रत्याशीपार्टीउपविजेतापार्टी
आंवलाधर्मपाल सिंहबीजेपीपंडित राधा कृष्ण शर्मासपा
नवाबगंजडॉ. एमपी आर्यबीजेपीभगवत सरन गंगवारसपा
फरीदपुरश्याम बिहारी लालबीजेपीविजय पाल सिंहसपा
बरेलीडॉ.  अरुण कुमार सक्सेनाबीजेपीराजेश कुमार अग्रवालसपा
बरेली कैंटोनमेंटसंजीव अग्रवालबीजेपीसुप्रिया एरॉनसपा
बिथरी चैनपुरराधवेंद्र शर्माबीजेपीअगम कुमार मौर्यसपा
मीरगंजडॉ. डीसी वर्माबीजेपीसुल्तान बेगसपा
बहेड़ीअताउर रहमानसपाछत्रपाल सिंहबीजेपी
भोजीपुराशहजिल इस्लाम अंसारीसपाबहोरन लाल मौर्यबीजेपी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें