बैरिया विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) के जय प्रकाश अंचल [ Jai Prakash Anchal ] ने 71,241 वोट (40.33%) के साथ जीत दर्ज की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आनंद स्वरूप शुक्ला को 58,290 वोट (33.00%) मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुरेंद्र नाथ सिंह ने 28,615 वोट (16.20%) प्राप्त किए।
किस किस यूपी विधायक ने बदली कई पार्टियाँ – जानिए कौन है ये ‘आया राम, गया राम’
एक इफ़्तार – सबके साथ!
— Jai Prakash Anchal (@jai_anchal) March 26, 2025
विधानसभा क्षेत्र बैरिया के रामगढ़ में आयोजित दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम में शामिल हुआ। रमजान का यह पाक महीना सभी के जीवन में खुशियां लाए, सभी स्वस्थ रहें, यही दुआ करता हूँ।
सभी रोजेदारों को रमजान की दिली मुबारकबाद।
25/03/2025 #JaiPrakashAnchal #MLA pic.twitter.com/fzNqv13ton
यूपी विधानसभा चुनाव 2022: बैरिया सीट पर सपा के Jai Prakash Anchal की शानदार वापसी
2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बलिया जिले की बैरिया विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) के जयप्रकाश अंचल ने भाजपा के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल को हराकर जीत दर्ज की। यह जीत उनके राजनीतिक सफर में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई, क्योंकि 2017 में वे भाजपा के सुरेंद्र सिंह से 17,000 वोटों से हार गए थे।
जयप्रकाश अंचल का जीवन परिचय और राजनीतिक सफर [ Jai Prakash Anchal ]
52 वर्षीय जयप्रकाश अंचल मूल रूप से ग्राम पशुहारी, बिल्थरारोड के निवासी हैं। एमए, एमएड की शिक्षा प्राप्त अंचल पेशे से शिक्षक रहे हैं और 2012 में पहली बार सपा के टिकट पर भाजपा के भरत सिंह को डेढ़ हजार वोटों से हराकर विधायक बने थे। उनका राजनीतिक सफर उनके पिता स्वर्गीय शारदानंद अंचल की विरासत को आगे बढ़ाता है, जो पूर्वांचल की राजनीति के प्रमुख चेहरे और मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे।
शारदानंद अंचल ने 1985 में पहली बार सियर विधानसभा (अब बेल्थरा रोड) से चुनाव जीता और चार बार विधायक तथा तीन बार मंत्री रहे। उन्होंने बेसिक शिक्षा, सहकारिता, लोक निर्माण और पशुपालन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय रहा—उन्होंने बलिया में 6 डिग्री कॉलेज और एक दर्जन इंटर कॉलेज स्थापित किए।
बैरिया सीट का राजनीतिक इतिहास
बैरिया विधानसभा सीट का रुझान हमेशा से पिछड़े वर्ग के प्रत्याशियों के पक्ष में रहा है। 1974 में कांग्रेस के बनवारी राम यादव, 2007 में बसपा के सुभाष यादव और 2012 में जयप्रकाश अंचल ने तब जीत दर्ज की, जब सामान्य वर्ग के प्रत्याशी आपस में भिड़ गए। 2022 में भी भाजपा की लहर के बावजूद सपा ने यहां जीत हासिल की, जो अंचल की जमीनी पकड़ को दर्शाता है।
जयप्रकाश अंचल [ Jai Prakash Anchal ] का यह राजनीतिक सफर संघर्ष और समर्पण की मिसाल है, जो उनके पिता की विरासत को सच्ची श्रद्धांजलि देता है।
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 – बलिया जिले के विजेता और पार्टी [ Ballia Assembly Election Results 2022 ]
विधानसभा सीट | विजेता | पार्टी |
---|---|---|
बिल्थरा रोड | हंसू राम | सुभासपा |
रसड़ा | उमाशंकर सिंह | बसपा |
सिकंदरपुर | जियाउद्दीन रिजवी | सपा |
फेफना | संग्राम सिंह | सपा |
बलिया नगर | दयाशंकर सिंह | भाजपा |
बांसडीह | केतकी सिंह | भाजपा |
बैरिया | जय प्रकाश अंचल | सपा |
बलिया जिले में 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा ने 3 सीटों, भाजपा