Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Lok Sabha 2024

फैजाबाद लोकसभा चुनाव 2024 : जानिए क्या है फैजाबाद लोकसभा / संसदीय सीट का इतिहास

Faizabad Lok Sabha Constituency Of Uttar Pradesh Faizabad Lok Sabha 2024 जानिए क्या है फैजाबाद लोकसभा संसदीय सीट का इतिहास

Faizabad Lok Sabha Constituency Of Uttar Pradesh Faizabad Lok Sabha 2024 जानिए क्या है फैजाबाद लोकसभा संसदीय सीट का इतिहास

भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या धर्म–कर्म के साथ पर्यटन के लिए भी जानी जाती है। वहीं देश की राजनीति में पहचान रखती है। भगवान श्री राम जन्मभूमि विवाद के चलते अयोध्या पूरे देश में राजनीतिक आखड़े के रूप में जानी जाती है। अयोध्या जोकि फैजाबाद लोकसभा सीट ( Faizabad Lok Sabha ) से जानी जाती है। फैजाबाद लोकसभा सीट निर्वाचन क्षेत्र यूपी की 80 लोकसभा सीटों में 54 में नंबर की सीट है। अयोध्या के चलते फैजाबाद लोकसभा सीट हमेशा चुनावी सुर्खियों में बनी रहती है फैजाबाद लोकसभा सीट से शायद ऐसा कोई चुनाव गुजरा हो जहां राम मंदिर का मुद्दा उठाया गया हो।

फैजाबाद लोकसभा सीट का इतिहास

फैजाबाद लोकसभा सीट ( Faizabad Lok Sabha )पर आजादी के बाद पहली बार 1957 में चुनाव हुए। 1957 से लेकर 1971 तक हुए सभी आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को जीत हासिल हुई। लोकसभा सीट पर 1977 में हुए लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस की नजरें लगातार पांचवीं जीत पर थी लेकिन इस बार कांग्रेस की उम्मीदों पर भारतीय लोक दल के प्रत्याशी ने पानी फेर दिया। 1977 के चुनाव में भारतीय लोक दल ने फैजाबाद लोकसभा सीट से जीत दर्ज की। फैजाबाद लोकसभा सीट पर 1980 में भी कांग्रेस(I) 1984 में भी कांग्रेस और 1989 के लोकसभा चुनाव में कम्युनिस्ट पार्टी ने जीत हासिल की थी।

फैजाबाद लोकसभा सीट ( Faizabad Lok Sabha ) पर 1991 में भारतीय जनता पार्टी का खाता खुला। 1991 में हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के विनय कटियार ने फैजाबाद सीट पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार मित्र सेन को हराकर बीजेपी को पहली जीत दिलाई। 1996 के लोकसभा चुनावों में भी विनय कटियार ने दोबारा जीत हासिल की। 1998 के चुनाव में यह सीट समाजवादी पार्टी के खाते में चली गई। 1999 में एक बार फिर से फैजाबाद सीट पर लोकसभा चुनाव हुए इस बार विनय कटियार ने फिर से एक बार बाजी मारी। फैजाबाद सीट पर 2004 में मायावती की बहुजन समाज पार्टी और 2009 कांग्रेस ने यहां से जीत हासिल की। 2014 के लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार लल्लू सिंह ने जीत हासिल की। बता दें लल्लू सिंह 2004 में फैजाबाद सीट से चुनाव हार गए थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से लल्लू सिंह को चुनाव मैदान में उतारा और लल्लू सिंह ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। वर्तमान में बीजेपी से लल्लू सिंह फैजाबाद लोकसभा सीट ( Faizabad Lok Sabha ) से सांसद हैं।

साल एमपी पार्टी
1957 राजा राम मिश्रा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1962 बृज बसी लाल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1967 राम कृष्ण सिन्हा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1971 राम कृष्ण सिन्हा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1977 अनंतराम जायसवाल भारतीय लोक दल
1980 जय राम वर्मा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आई)
1984 निर्मल खत्री भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1989 मित्रसेन यादव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
1991 विनय कटियार भारतीय जनता पार्टी
1996 विनय कटियार भारतीय जनता पार्टी
1998 मित्रसेन यादव समाजवादी पार्टी
1999 विनय कटियार भारतीय जनता पार्टी
2004 मित्रसेन यादव बहुजन समाज पार्टी
2009 निर्मल खत्री भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2014 लल्लू सिंह भारतीय जनता पार्टी
2019 लल्लू सिंह भारतीय जनता पार्टी

 

संसदीय क्षेत्र उत्तर प्रदेश

1 – सहारनपुर |  2 – कैराना | 3 – मुजफ्फरनगर | 4 – बिजनौर | 5 – नगीना (SC) | 6 – मुरादाबाद | 7 – रामपुर | 8 – संभल | 9 – अमरोहा |  10 – मेरठ | 11 – बागपत | 12 – गाज़ियाबाद |  13 – गौतम बुद्ध नगर | 14 – बुलंदशहर (SC) | 15 – अलीगढ़ | 16 – हाथरस (SC) | 17 – मथुरा |  18 – आगरा (SC) 19 – फतेहपुर सीकरी |  20 – फिरोज़ाबाद |  21 – मैनपुरी | 22 – एटा | 23 – बदायूं | 24 – आंवला | 25 – बरेली | 26 – पीलीभीत | 27 – शाहजहांपुर (SC) 28 – खीरी |  29 – धौरहरा | 30 – सीतापुर | 31 – हरदोई (SC) | 32 – मिसरिख (SC) | 33 – उन्नाव | 34 – मोहनलालगंज (SC) | 35 – लखनऊ | 36 – रायबरेली | 37 – अमेठी | 38 – सुल्तानपुर | 39 – प्रतापगढ़ |  40 – फर्रुखाबाद | 41 – इटावा (SC) | 42 – कन्नौज | 43 – कानपुर | 44 – अकबरपुर | 45 – जालौन (SC) | 46 – झांसी | 47 – हमीरपुर | 48 – बांदा | 49 – फतेहपुर | 50 – कौशाम्बी (SC) | 51 – फूलपुर | 52 – प्रयागराज [ इलाहाबाद ] | 53 – बाराबंकी (SC) |  54 – अयोध्या [ फैज़ाबाद ] |   55 – अम्बेडकर नगर |  56 – बहराइच (SC) | 57 – कैसरगंज | 58 – श्रावस्ती | 59 – गोंडा | 60 – डुमरियागंज |  61 – बस्ती | 62 – संत कबीर नगर | 63 – महाराजगंज | 64 – गोरखपुर |  65 – कुशीनगर | 66 – देवरिया | 67 – बंसगांव (SC) | 68 – लालगंज (SC) | 69 – आजमगढ़ | 70 – घोसी | 71 – सलेमपुर | 72 – बलिया | 73 – जौनपुर |    74 – मछलीशहर (SC) | 75 – गाज़ीपुर |  76 – चंदौली | 77 – वाराणसी | 78 – भदोही |  79 – मिर्जापुर |   80 – रॉबर्ट्सगंज (SC) |

 

Uttar Pradesh News  : उत्तर प्रदेश की खबरें, आपके शहर का हाल, वायरल न्यूज़ …पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें . लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए   Uttar Pradesh News  को Twitter पर फॉलो करें

Related posts

लखनऊ लोकसभा चुनाव 2024 : जानिए क्या है लखनऊ संसदीय सीट का इतिहास

Anil Tiwari
3 years ago

गाजीपुर लोकसभा चुनाव 2024 : जानिए क्या है गाजीपुर लोकसभा / संसदीय सीट का इतिहास

Anil Tiwari
3 years ago

Gorakhpur Lok Sabha Assembly Wise Results : गोरखपुर लोकसभा चुनाव का 2009 से 2019 तक विधानसभा क्षेत्रवार तुलनात्मक विवरण

Anil Tiwari
3 years ago
Exit mobile version