Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

धुंध का फायदा उठाकर लड़के ने किया लड़की का बलात्कार

haryana woman gangraped

2018 की शुरुआत होने के साथ से ठण्ड और धुंध का कहर देखने को मिल रहा है। ठण्ड होने कारण लोग भी घरों से निकलने में काफी सोच रहे हैं। मगर ठण्ड के इसी सुनसान माहौल का फायदा उठाते हुए एक लड़के के महिला के साथ रेप (violation) की खबर आ रही है।

चंडीगढ़ में हुई घटना (violation) :

साल बदलने के बाद भी ठण्ड और कोहरे की चादर शहर पर छाई हुई है। मगर इसका फायदा उठाते हुए हरियाणा के चंडीगढ़ में एक युवक ने महिला के साथ गलत हरकत को अंजाम दिया है। चंडीगढ़ के नया गाँव में धुंध का फायदा उठाते हुए एक लड़के ने महिला के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया है।

पीड़िता ने बताई आपबीती :

इस मामले की पीड़ित लड़की ने बताया कि वह नयागांव के सेक्टर 9 की मार्केट में शॉप पर नौकरी करनी है। घर वापस आने के लिए उसने कार्यस्थल से ऑटो किया और घर के पास जनता कॉलोनी के पुल के पास उतर गयी। इस बीच अचानक वहां आरोपी आया और उसे उठा ले गये। लड़की ने जब शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने धमकाते हुए कहा कि उसने 1 मर्डर किया है और वो किसी से नहीं डरता है। उसने कहा कि शोर मचाया तो जान से तुम्हें खत्म कर दूंगा।

घर जाकर माँ को बताया :

आरोपी के चंगुल से छूटते ही पीड़ित लड़की सीधे घर पहुँची और अपने माँ को साथ हुई घटना के बारे  में बताया। इसके बाद पीड़िता अपनी मां के साथ नयागांव थाने पहुंची और आरोपी लड़के के खिलाफ शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया जिसमें रेप की पुष्टि हो चुकी है।

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार :

SHO थाना नयागांव सतनाम सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी लड़के को गिरफ्तार किया गया है। ये इसके पहले भी मर्डर के मामले में जेल जा चुका है और कुछ दिन पहले ही हाईकोर्ट से जमानत लेकर बाहर आया था।

ये भी पढ़ें : अंबेडकर पर टिप्पणी के आऱोपी को गिरफ्तारी करने की मांग

Related posts

20 मार्च : इतिहास के पन्नों में आज के दिन का महत्व!

Prashasti Pathak
8 years ago

नोट बंदी को लेकर संसद मे छिड़ेगी सियासी जंग ,यह है प्लान

Mohammad Zahid
9 years ago

‘यूथ फॉर डिजिटल पैसा’ के अंतर्गत किया जा रहा युवाओं को प्रशिक्षित!

Vasundhra
9 years ago
Exit mobile version