Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

हाजी अली दरगाह में एंट्री के लिए स्वराज महिला संगठन भी आगे आया

entry issue in dargah

entry issue in dargah

हाजी अली दरगाह में एंट्री को लेकर विरोध तेज हो गया है। इसके पहले भू-माता बिग्रेड ने भी एक आंदोलन के जरिये हाजी अली दरगाह में महिलाओं के प्रवेश का मुद्दा उठाया था।

इसी क्रम में पुणे की स्वराज महिला संगठन की सदस्य भी दरगाह में प्रवेश को लेकर चल रहे घमासान में महिलाओं के समर्थन में लामबंद हो गई हैं। शुक्रवार को संगठन की महिलाओं ने हाजी अल दरगाह के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि,बीच महिलाओं ने दरगाह में घुसने की कोशिश की थी , लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

महिलाओं को मिले इबादत का समान हक
स्वराज महिला संगठन की वनीता गुट्टे के अनुसार , सभी धर्मों में महिलाओं को पूजा पाठ और इबादत का समान अधिकार मिलना चाहिए जैसे पुरुषों को ये हक मिला हुआ है। वनीता ने आगे कहा कि जब पहले महिलाओं को हाजी अली में जाने की इजाजत थी, तो फिर अब क्यों उन्हें रोका जा रहा है? कुरान का जिक्र करते हुए वनीता ने कहा कि कहीं भी महिलाओं के हाजी अली दरगाह में प्रवेश पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

गौरतलब है कि साईं-मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के मुद्दे पर भू-माता बिग्रेड ने मोर्चा खोला था जिसके बाद इस अभियान को हाजी अली दरगाह में महिलाओं को भी अधिकार दिलाने के लिए संगठित होकर पुणे के स्वराज महिला संगठन का साथ मिलता दिख रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related posts

वीडियो: नाचते हुए अपनी टी-शर्ट के साथ यह क्या कर गयी लड़की!

Shashank
8 years ago

वीडियो: 2000 का नोट पड़ा देख लड़की ने यह क्या किया!

Shashank
8 years ago

j&k : पट्रोलिंग करते समय सेना पर हुआ आतंकी हमला, 7 जवान घायल!

Vasundhra
8 years ago
Exit mobile version