Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

भोपाल: सपा के प्रदेश सचिव रामस्वरूप यादव समर्थकों संग कांग्रेस में शामिल

samajwadi party state secretary

2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों में समाजवादी पार्टी पूरी ताकत के साथ लगी हुई है। इसके अलावा साल के आखिर में होने वाले देश के 3 राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी सपा अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी में है। इसमें से मध्य प्रदेश में सपा अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी में है। इस बीच सपा को बड़ा झटका देते हुए प्रदेश सचिव ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है।

सपा प्रदेश सचिव ने ज्वाइन की कांग्रेस :

मध्य प्रदेश में सपा के प्रदेश सचिव रामस्वरूप यादव ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। इससे मध्य प्रदेश में सपा के लिए जमीन तैयार करने में लगे अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में रामस्वरूप यादव ने कांग्रेस की सदस्यता ली। कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद रामस्वरूप यादव ने कहा कि मेरी नाराजगी सपा से नहीं है। भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए कांग्रेस में शामिल हुआ हूं। बता दें कि सपा और कांग्रेस में गठबंधन की चर्चा चल रही है लेकिन किसी भी पार्टी की तरफ से इसका ऐलान नहीं हुआ है।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]मध्य प्रदेश में सपा के प्रदेश सचिव रामस्वरूप यादव ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है [/penci_blockquote]

राज्य में सपा को झटका :

यूपी के बाद अब मध्य प्रदेश में अपनी जड़ें ज़माने में जुटे अखिलेश यादव मध्य प्रदेश आ रहे हैं। यहाँ पर वे इंदौर में यादव समाज के प्रमुख लोगों से मिलेंगे। अखिलेश के आने के पहले ही सपा प्रदेश सचिव ने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामकर उन्हें बड़ा झटका दिया है। इंदौर जिले की कुल 9 विधानसभा सीटों मे से 2 सीटों पर यादव वोटर ही निर्णायक भूमिका अदा करते हैं। ऐसे में सपा के कद्दावर नेता का पार्टी छोड़कर कांग्रेस में जाना निश्चित रूप से उसके लिए बड़ा झटका है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

Related posts

गोवा सरकार मामला -सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस से पूछा राज्यपाल से क्यों नहीं किया सम्पर्क?

Prashasti Pathak
8 years ago

करप्‍शन के केस में फंसे पूर्व डीजी बीके बंसल ने अपने बेटे संग की खुदकुशी!

Ishaat zaidi
9 years ago

यदि केजरीवाल मुझे फीस नहीं दे सकते, तो मैं उन्हें अपना गरीब क्लाइंट मान लूंगा-जेठमालानी

Vasundhra
8 years ago
Exit mobile version