Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

सलमान खान की जमानत याचिका पर अदालत कल सुनायेगी फैसला

काला हिरण शिकार केस में सलमान खान को जोधपुर कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा सुनाई है। सलमान को आज की रात जोधपुर सेंट्रल जेल में गुजारनी होगी। सजा की अवधि तीन साल से अधिक होने कारण सलमान को सिर्फ सेशंस कोर्ट ही बेल दे सकता है। समय कम होने के कारण सेशंस कोर्ट सलमान की जमानत की अर्जी पर गुरुवार को सुनवाई नहीं कर सका था। अब इस पर शुक्रवार को सलमान खान की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए जज रवींद्र कुमार जोशी ने बड़ा फैसला सूना दिया है।

कोर्ट ने दी थी 5 साल की सजा :

जोधपुर अदालत में अभिनेता सलमान खान, सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे तब्बू सहित नीलम पेश हुई थी। कोर्ट में पेश होने के लिए सबसे पहले सैफ अली खान और अन्य लोग पहुंचे हुए थे। अंत में सलमान खान लगभग 11 बजे के करीब कोर्ट में पहुंचे। सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने भाई की सलामती के लिए अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर जाकर पूजा की थी।

जोधपुर कोर्ट ने सभी आरोपियों सहित सलमान खान ने अपने ऊपर लगाये गए आरोपों को नकारते हुए कहा कि मैं बेगुनाह हूँ। इस केस से जुड़े सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया मगर सलमान खान को वन संरक्षण नियम के तहत दोषी करार दिया गया। जज साहब ने अपना फैसला सुनते हुए सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई थी जिसके बाद उनकी रात जेल में कटी थी।

जज ने फैसला रखा सुरक्षित :

बीते दिन जेल जाने के बाद सलमान खान आधी रात तक जागते रहे और उन्‍हें बैरक के बाहर रात में टहलते हुए देखा गया। रात में सलमान ने जेल का खाना खाने से भी मना कर दिया। रात में उन्‍हें खाने में चने की दाल, सब्‍जी और रोटी दी गई थी। बता दें कि सलमान की फैमिली ने जेल की कैंटीन में 400 रुपये जमा करवाए थे ताकि वो अपनी पसंद का खाना ऑर्डर कर सकें। आज सलमान की जमानत पर फैसले का दिन है तो वे सुबह काफी जल्‍दी उठ गए और जब 7:30 बजे उन्‍हें नाश्‍ते में दलिया दी गई तो उन्‍होंने उसे भी खाने से मना कर दिया।

सलमान ने कैंटीन से दूध और ब्रेड का नाश्‍ता ऑर्डर देकर मंगाया। सलमान खान ने रात में जेल के कपड़े पहनने से मना कर दिया था। सलमान ने पूरी रात उन्‍हीं कपड़ों में बिताई जिसमें वो कोर्ट गए थे। खबरों के अनुसार जेल पहुंचते ही सलमान का ब्‍लड प्रेशर हाई हो गया था लेकिन तकरीबन आधे घंटे बाद सलमान नॉर्मल हो गए थे। अब आखिरकार सलमान खान की बेल याचिका पर अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब कल सलमान की जमानत पर फैसला आयेगा। ऐसे में सलमान खान की आज की रात भी जेल में ही कटेगी।

 

 

Related posts

बजट 2017 : दूसरे चरण के बजट सत्र का आज से आरंभ!

Vasundhra
8 years ago

पंचकूला हिंसा: मीडिया कर्मियों पर जानलेवा हमला

Namita
8 years ago

वीडियो: यह वीडियो नहीं एक सबक है!

Shashank
8 years ago
Exit mobile version