Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

भाजपा के राज्यसभा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया इस्तीफा, हुए ‘आप’ में शामिल!

navjot singh sidhu

भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद देश की राजनीति में हलचल एक बार फिर शुरू हो गयी है।

शामिल हो सकते हैं आम आदमी पार्टी में:

भारतीय जनता पार्टी के नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्यसभा सांसद के तौर पर इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद देश की राजनीति एक बार फिर गरम हो गयी है। सूत्रों के अनुसार, नवजोत सिंह सिद्धू भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। गौरतलब है कि, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू पहले से आम आदमी पार्टी में शामिल हैं। ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं कि, सिद्धू आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हालाँकि अभी सिद्धू द्वारा भाजपा छोड़ने की कोई भी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गयी है।

आम आदमी पार्टी की स्थिति हो सकती है मजबूत:

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद से इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो, आगामी पंजाब के चुनाव में आम आदमी पार्टी की स्थिति मजबूत हो सकती हैं। आम आदमी पार्टी को चुनाव के लिए जिस तरह के चेहरे की जरुरत है, सिद्धू उस जरुरत को पूरा करते हैं।

सिद्धू ने आम आदमी पार्टी का थामा हाथ:

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। गौरतलब है कि, सिद्धू की पत्नी पहले से ही आम आदमी पार्टी की सदस्य हैं।

आम आदमी पार्टी पंजाब चुनाव के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

Related posts

मुंशी प्रेमचंद: धर्म सेवा का नाम है, लूट और कत्ल का नहीं!

Divyang Dixit
8 years ago

वीडियो: कैमरे की नज़र से बच के नहीं निकल पाएंगे!

Org Desk
9 years ago

20 फरवरी को शरद यादव करेंगे नयी पार्टी का ऐलान

Shashank
7 years ago
Exit mobile version