Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

दो हजार करोड़ के ड्रग रैकेट केस में शामिल हैं ममता कुलकर्णी: मुंबई पुलिस

mamta kulkarni

हिंदी फिल्मों की हीरोइन रही ममता कुलकर्णी पति के साथ मिलकर ड्रग्स रैकेट चला रही है। मुंबई पुलिस को इसके सबूत मिले हैं जिसका पुलिस ने खुलासा किया और ममता के पति विक्की गोस्वामी का नाम भी इसमें शामिल है।

पुलिस के अनुसार, ममता कुलकर्णी और विक्की गोस्वामी 2000 करोड़ के ड्रग रैकेट केस में शामिल है। ममता और विक्की गोस्वामी अभी कीनिया में रहते हैं। ममता और विक्की तक पुलिस 10 लोगों की गिरफ्तारी के बाद पहुंची है। इस पुरे मामले में ममता के पति विक्की को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

ड्रग केस में नाम आने से पहले 12 साल से ममता कुलकर्णी गायब रहीं और ख़बरों में अचानक तब आई जब मुंबई पुलिस ने उनको और उनके पति को ड्रग रैकेट में आरोपी बनाया है।

ठाणे पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि 12 अप्रैल 2016 को पुलिस ने 2000 करोड़ के ड्रग पकड़े थे और इस मामले के 10 लोगों की गिरफ़्तारी की जा चुकी है जिसके बाद ही ममता कुलकर्णी के इन रैकेट्स से जुड़े होने के सबुत मिले थे।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि पकड़े गए आरोपियों ने ममता का नाम लिया था और उन्होंने दुबई में मीटिंग की बात भी की थी। उनके अनुसार, उस ड्रग को केन्या से भारत लाने की बातों पर चर्चा हुई थी। केन्या में जो मीटिंग हुई थी उसमें ममता कुलकर्णी, विक्की गोस्वामी औऱ कुछ और लोग थे।

पुलिस आयुक्त ने इस केस के सम्बन्ध में और बातें बताते हुए कहा, कुछ फोटोग्राफ भी हमें मिले हैं और अमेरिकन डीए के लोग भी हमारे टच में हैं और उनसे मदद मिली है। करीब 100 टन की एफीड्रिन का खेप करीब एक महीना पहले विक्की गोस्वामी के किसी कांटेक्ट के घर पर मुंबई में रखवाया गया था। उसके बाद उसे हवा के रास्ते ले जाया गया था।

ममता कुलकर्णी काफी समय से केन्या में रह रही हैं।

Related posts

मोहन भागवत की डॉक्‍ट्रेेेट उपाधि पर कांग्रेस ने खड़े किये सवाल!

Prashasti Pathak
8 years ago

जयपुर : 12 बच्चों की मौत ने खोली केंद्र सरकार की नींद, जाँच टीम जयपुर रवाना

Kumar
9 years ago

सुषमा स्वराज यूएन में देंगी नवाज शरीफ को ‘मुंहतोड़ जवाब’!

Divyang Dixit
9 years ago
Exit mobile version