Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

आदित्य हत्या केस: आरोपी मनोरमा देवी ने किया सरेंडर

manorama

आदित्य हत्या केस में आरोपी एमएलसी मनोरमा देवी ने मंगलवार सुबह गया कोर्ट में सरेंडर कर दिया जिसके बाद कोर्ट ने मनोरमा देवी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मनोरमा देवी फरार थी और उनकी खोजबीन जारी थी लेकिन कोर्ट में सरेंडर करने के बाद अब उनसे आदित्य सचदेवा की हत्या के बारे में पूछताछ की जाएगी।

मनोरमा देवी ने खुद को निर्दोष बताया है और उन्होंने कहा कि बीजेपी उनको फंसा रही है। मनोरमा देवी ने कहा कि उन्हें मामले के बारे में कुछ नहीं पता है और ना ही घर से कोई शराब की बोतल बरामद हुई थी। 

जेडीयू से निष्कासित एमएलसी मनोरमा देवी पर शराबबंदी के बावजूद उनके घर से शराब बरामद होने पर भी उनके खिलाफ कार्यवाही की जा सकती है।

बता दें कि मनोरमा देवी के पति बिंदी यादव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चूका है और उनके बेटे रॉकी यादव पर आदित्य सचदेवा की हत्या करने का कथित आरोप है और उनके भी हिरासत में लिया जा चूका है। इस मामले में रॉकी के साथी टेनी यादव ने भी कल कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी विपक्षी पार्टियों के हमले का शिकार होना पड़ रहा है और उन्होंने कहा है कि इस मामले में चार्जसीट जल्द ही दाखिल की जाएगी।

 

Related posts

केजरीवाल के जनता दरबार में जाने से रोके गए कपिल मिश्रा, किया हंगामा

Namita
8 years ago

धारा-144 के उल्लंघन के आरोप में आप विधायक रितुराज गोविंद गिरफ्तार!

Mohammad Zahid
9 years ago

वाराणसी में दो अगस्‍त को रोड शो करेंगी सोनिया गांधी

Ishaat zaidi
9 years ago
Exit mobile version