Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

कर्नाटक चुनाव: जेडीएस प्रवक्ता का बयान, कांग्रेस से समर्थन से बनायेंगे सरकार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी दल कांग्रेस की बुरी तरह हार हुई है। हालाँकि राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद ये जीत बहुत जरूरी थी क्योंकि इसके नतीजों का असर राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित लोकसभा के चुनाव में भी पड़ना तय है। इस चुनाव के बाद बीजेपी दक्षिण भारत में और मजबूती से आगे बढ़ेगी। वर्तमान में आ रहे रुझानों के अनुसार बीजेपी को 106 हासिल हुईं हैं मगर वह बहुमत नहीं हासिल कर पायी है। इसके बाद अब कांग्रेस की नजर जेडीएस पर है जिसे लेकर बड़ी हैरान कर देने वाली खबर आ रही है।

भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी :

भारतीय जनता पार्टी ने 5 साल पहले हुए चुनाव में 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी लेकिन इस बार के चुनावों में कांग्रेस को करारा झटका लगा है। वह अभी सिर्फ 73 सीटों पर आगे है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया चामुंडेश्वरी और बादामी दोनों सीटों पर लादे थे जिसमें से वे बादामी सीट से जीतें हैं लेकिन चामुंडेश्वरी से हार गए हैं। चामुंडेश्वरी सीट पर जनता दल सेक्युलर के जी.टी.देवगौड़ा ने जीत दर्ज की है। बादामी सीट पर कर्नाटक सीएम ने भाजपा के बी.आर.श्रीरामुलु को हराया है। भाजपा वर्तमान में 106 के आंकड़े पर अटक गयी है। वहीँ जेडीएस और कांग्रेस ने मिलकर भाजपा को रोकने की तैयारी कर ली है।

कुमारस्वामी हो सकते हैं CM :

भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी.ए.येदियुरप्पा शिकारीपुरा सीट पर कांग्रेस के प्रतिद्वंद्वी से जीत गए हैं। भाजपा को बहुमत की ओर बढ़ता देखकर अब कांग्रेस ने चाल चलने की तैयारी की है। सूत्रों से खबर है कि कांग्रेस और जेडीएस मिलकर सरकार बनायेंगे जिसके सीएम जेडीएस के कुमारस्वामी हो सकते हैं। बीजेपी को रोकने में कांग्रेस पूरी तरह जुट गयी है। खबरें है कि सोनिया गांधी ने गुलाम नबी आजाद से बात की है और कांग्रेस कुमार स्वामी को मुख्यमंमत्री बनाने के लिए तैयार हो गयी है। हालाँकि ये सिर्फ सूत्रों से खबरें हैं जिसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Related posts

मंगलवार को सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

Desk Reporter
5 years ago

पीएम मोदी के यूएस दौरे से पहले लॉकहीड मार्टिन ने टाटा से मिलाया हाथ!

Vasundhra
8 years ago

मैनचैस्टर आतंकी हमला : पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने जताया शोक!

Vasundhra
8 years ago
Exit mobile version