Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

25 साल में आत्मनिर्भर हो जाएगी नौसेना-अग्निवीर योजना के तहत नौसेना में पहली बार 341 महिलाएं हुईं शामिल

Navy Chief Admiral R Hari Kumar

Navy Chief Admiral R Hari Kumar

25 साल में आत्मनिर्भर हो जाएगी नौसेना-अग्निवीर योजना के तहत नौसेना में पहली बार 341 महिलाएं हुईं शामिल

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने नौसेना दिवस से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि हमने नौसेना में पहली बार महिलाओं को शामिल किया है। अग्निवीर योजना के तहत 341 महिलाओं की नौसेना में भर्ती हुई है।
अगले साल से नौसेना में महिला अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा। अब तक नौसेना में कुल 3 हजार अग्निवीरों को शामिल किया गया है। इस तरह अग्निवीरों का पहला बैच तैयार हो गया है।
नौसेना चीफ ने सरकार को आश्वासन दिया है कि वह 2047 तक ‘आत्मनिर्भर’ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हम हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।

बीते एक साल में भारत-चीन के बीच बढ़े तनाव के चलते समुद्री सुरक्षा की अहमियत पर काफी महत्वपूर्ण हो गई है।

उन्होंने बताया कि चीन पर नजर रखने के लिए भारत अमेरिका से प्रिडेटर ड्रोन खरीदने की तैयारी कर रहा है। 3 बिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च कर भारत 30 MQ-9B प्रिडेटर ड्रोन खरीदेगा।
बता दें कि इन्ही ड्रोन के जरिए हेलफायर मिसाइल को लॉन्च किया गया था। वहीं, अलकायदा के आतंकी अल-जवाहिरी को भी इसी ड्रोन के जरिए मारा गया था।
उन्होंने बताया कि अब नौसेना की सभी ब्रांच सभी के लिए खुली रहेंगी। इसके अलावा हम 2023 में सभी शाखाओं में महिला अधिकारियों को शामिल करने पर विचार कर रहे हैं, न कि केवल 7-8 शाखाओं में, जो आज तक सीमित हैं।

Related posts

खबरों की प्रतियाँ दिखाते हुए आज़म खान ने दी सफाई

Vasundhra
8 years ago

जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका ने कनाड़ा को 3-1 से दी मात

Namita
9 years ago

Meet Daniel, the digital asset expert who has a massive following on social media.

Desk
3 years ago
Exit mobile version