Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

भारत की “गौ माता” की हालत पर बेसुध अखिलेश सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार का “भूसा घोटाला”!

भारत में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। उसी गाय माता को उरई में भूख से तड़प-तड़प कर मरती हालत पर प्रशासन के द्वारा हो रही अनदेखी अब बेनकाब हो गई। उत्तर प्रदेश सरकार ने फरवरी माह में ही जिले को जानवरों का पेट भरने के लिए भूसा हेतु 1 करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध करा दिया था। मगर सिर्फ 18 लाख रुपये का भूसा लिया गया। मरती गायों को उनके हाल पर छोड़कर जिला प्रशासन ने वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर 82 लाख रुपये उत्तर प्रदेश सरकार को सरेंडर कर दिये।

Cow

झुंड के साथ गौ मातायें मुख्य सड़कों तक पर भूख और प्यास से भटकतीं रहती हैं। संवेदनशील आदमी को द्रवित करके झकझोरती रहती हैं मगर धर्म के नाम पर सियासत करने वाले ठेकेदारों ने उन्हें बचाने के लिए पुत्र का फर्ज निभाने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही करते नजर आ रहें है। इन ठेकेदारों प्रशासन से गुहार लगाने तक ही अपने कर्तव्य को सीमित रखा। उधर शासन ने प्रशासन के द्वारा गायों को बचाने के लिए भूसे की जिस वित्तीय मदद की व्यवस्था की थी उसे ही वापस कर दिया। अधिकारियों ने शायद यह मान लिया कि गायें मरती हैं तो मरें अपनी बला से।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसके शाक्य ने अपनी सफाई में कहा कि वापस किया गया बजट वापस मिल जायेगा। अगर उनकी यह बात मान भी ले तो बजट वापस मिलने तक न जाने कितनी और गौ मातायें बलिदान हो चुकी होंगी। इसका अंदाजा भी लगाना मुश्किल है।

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसके शाक्य का कहना है कि आटा के पशु पालन फार्म में रखी गईं अन्ना गायों के लिए यह भूसा भेज दिया गया था। वर्तमान स्थिति को देखते हुये सवाल यह भी है कि लाखों की संख्या में घूम रही अन्ना गायों में से कितनी गौ माताएँ आटा के फार्म में रखी जा सकी होंगी। यानि उत्तर प्रदेश सरकार में गोलमाल नहीं बल्कि सब गोलमाल है भाई।

Related posts

अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमला, 6 श्रद्धालुओं की मौत!

Kamal Tiwari
8 years ago

Goa will never face beef shortage: CM Manohar Parrikar

Minni Dixit
8 years ago

BMC चुनाव : पार्टियों का प्रचार ज़ोरों पर, 21 फरवरी को होगा चुनाव!

Vasundhra
8 years ago
Exit mobile version