Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

झारखंड: समाजवादी पार्टी ने संगठन में किया बड़ा बदलाव

samajwadi party jharkhand

samajwadi party jharkhand

2019 के लोकसभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन को मजबूती देना शुरूकर दिया है। कई अन्य दलों के बड़े नेता इन दिनों समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में दूसरी पार्टी से आकर सपा ज्वाइन करने वाले ऐसे ही एक नेता को अखिलेश यादव ने बड़ी जिमेदारी सौंपी हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।

अखिलेश ने तैयार की युवा फ़ौज :

समाजवादी पार्टी को यूपी विधानसभा चुनावों में सिर्फ 47 सीटें ही मिल पायी थी। इसके बाद से ही सपाने अब 2019 के चुनावों में अपनी ताकत झोंकने की तैयारी कर ली है। समाजवादी पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान भी चलाया गया था जिससे काफी लोग सपा से जुड़े थे। सदस्यता अभियान से लगभग 1 करोड़ 28 लाख लोगो ने सपा की सदस्यता ली हुई है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी में युवाओं की संख्या लगभग 65% से भी ज्यादा है। समाजवादी पार्टी 2019 के लिए सभी सदस्यों का फोन डाटा तैयार कर रही है। समाजवादी पार्टी ने भाजपा को सोशल मीडिया पर टक्कर देने की पूरी तैयारी कर ली है।

 

ये भी पढ़ें: भारी बर्फबारी की वजह से रोकी गई केदारनाथ यात्रा

 

कांग्रेस नेता को बनाया सपा जिला उपाध्यक्ष :

सपा ने इस बार के झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। इसी क्रम में राज्य के पेशरार प्रखंड के हुसरू निवासी हरिहर भगत ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। हरिहर भगत पूर्व में कांग्रेस पार्टी में रहकर कार्य कर चुके हैं। सपा में शामिल होने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर उन्हें जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने हरिहर भगत को पार्टी का प्रमाण पत्र दिया। जिला उपाध्यक्ष को उन्होंने अपनी कमेटी का विस्तार कर रिपोर्ट जिला कार्यालय को सौंपने का निर्देश दिया। सपा में आने के बाद हरिहर ने पार्टी के लिए समर्पित भावना से कार्य करने की बात कही है।

 

ये भी पढ़ें: कर्नाटक चुनाव प्रचार में उतरे मनमोहन सिंह, मोदी सरकार पर किया जमकर हमला

Related posts

सिंधु घाटी सभ्यता का नाम बदलने को तैयार हरियाणा सरकार!

Deepti Chaurasia
8 years ago

मध्य प्रदेश: क़र्ज़ में डूबे तीन किसानों ने की खुदकुशी!

Namita
8 years ago

हैदराबाद में RSS की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आज से !

Mohammad Zahid
9 years ago
Exit mobile version