बिहार में जनता दल (युनाइटेड) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने NDA में शामिल होने का फैसला लिया। नीतीश कुमार के इस फैसले से चार साल बाद जेडीयू की एनडीए में वापसी हो गई। सीएम आवास पर हुए इस बैठक में एनडीए में शामिल होने का प्रस्ताव पास हो गया।
यह भी पढ़ें… नीतीश की पार्टी हो सकती है NDA में शामिल!
नीतीश की पार्टी हुई जेडीयू में शामिल :
- पटना में सीएम आवास पर बुलाई गई जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में बड़ा फैसला लिया गया।
- इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए में शामिल होने का ऐलान किया।
यह भी पढ़ें… नीतीश के विरोध में शरद यादव ने लगाया ‘जनअदालत’!
पिछले महीने नीतीश ने बनाई BJP के साथ सरकार :
- नीतीश कुमार ने पिछले महीने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के साथ अपनी पार्टी के महागठबंधन से नाता तोड़ लिया।
- उन्होंने बिहार में भाजपा के साथ मिलकर नई सरकार बनाई।
- इसके बाद से ही पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद शरद यादव तथा उनके समर्थक पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं।
JDU के दोनों गुटो ने बुलाई अलग-अलग बैठक :
- पटना में एक ओर जहां नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक बुलाई।
- वहीं शरद यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ यह जनअदालत लगाए।
यह भी पढ़ें… शरद यादव ने बुलाई JDU की समानांतर बैठक!