Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

वीडियो: सुलझ गया बरमूडा ट्रायंगल का रहस्य!

Bermuda Triangle Mystery

[nextpage title=”Bermuda Triangle Mystery Solved” ]

बरमूडा ट्रायंगल, उत्तरी अटलांटिक महासागर का एक ऐसा खतरनाक क्षेत्र है जहां जाने वाला हवाईजहाज और समुद्री जहाज कभी लौट कर वापस नहीं आता। दुनिया के इस हिस्से का रहस्य सालों से वैज्ञानिकों के लिए परेशानी का सबब बना रहा है। इस ट्रायंगल में अब तक हजारों विमान और समुद्री जहाज गायब हो चुके हैं, जिनका आज तक मलबा भी नहीं मिला।

कहा जाता है कि समुद्र के 5 लाख स्क्वायर किलोमीटर जगह में फैले इस क्षेत्र में कम्पास भी काम करना बन्द कर देते हैं जिसकी वजह से यहाँ यात्रा करने वालों को दिशा का ज्ञान भी नहीं रह जाता।

इस जगह पर विमानों के गायब होने से पहले विमान चालको को सिर्फ इतना ही कहते सुना गया था कि उनके कम्पास ने काम करना बन्द दिया है और समुद्र का पानी हरा है। यहाँ पर आसमान में एक आग का गोला देखे जाने की बात भी कही जाती है। इस जगह पर दूसरे हवाईजहाजों और समुद्री जहाजों को खोजने गए गए हवाईजहाजों का भी कभी पता नहीं चल सका। इसी वजह से इस क्षेत्र को ‘डेविल्‍स ट्राइंगल’ नाम दिया गया है।

वैज्ञानिकों के पास कोई इस रहस्य का कोई सही जवाब न होने कारण माना जाता रहा है कि यहाँ पर एलियंस की एक दुनिया है या यहाँ होने वाली घटनाओं के पीछे परालौकिक शक्तियों का हाथ है। कुछ ही समय पहले कोलोराडो स्टेट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इस रहस्य को सुलझाने का दावा किया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”Bermuda Triangle Mystery Solved 2″ ]

https://www.youtube.com/watch?v=WSvB9JPD294

वैज्ञानिकों के मुताबिक़ यहॉं पर करीब 273 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से चक्रवाती हवाएं चलती हैं। जिसकी वजह से हेक्सागोनल बादल (एयर बम) बनते हैं। यहाँ बनने वाले यह तूफान किसी भी हवाईजहाज और समुद्री जहाज को तबाह करने के काफी हैं। वीडियो में देखिये बरमूडा ट्रायंगल के रहस्य के बारे में वैज्ञानिकों क्या तथ्य पेश किये हैं। 

[/nextpage]

Related posts

रमजान में मुसलमान रोजा रखेंगे और वोट भी देंगे: असदुद्दीन ओवैसी

UPORG DESK 1
6 years ago

छत्तीसगढ़: IED धमाका में 6 जवान शहीद, दो घायल

Shivani Awasthi
7 years ago

वीडियो: स्विमिंग पूल में मगरमच्छ ने कर दिया ‘कपल’ पर हमला!

Kumar
9 years ago
Exit mobile version