Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

इलाहबाद: देश को दिए ये ‘7’ प्रधानमंत्री, जानिये सियासत के इस गढ़ के बारे में!

[nextpage title=”allahabad” ]

उत्तर प्रदेश में 14 साल से राजनीतिक वनवास झेल रही भाजपा ने सूबे की सत्ता पाने के कांग्रेस की तपोभूमि को चुना है। संगम तर पर चल रहे भाजपा के मंथन के पीछे कहीं न कहीं उसके कांग्रेस मुक्त भारत के मंसूबे भी छिपे हुए हैं। कभी कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले इलाहाबाद में भाजपा कार्यसमिति के बहाने शक्ति प्रदर्शन कर कांग्रेस की विसासत वाले इस शहर को भी कांग्रेस मुक्त करने का स्वप्न देख रही है। कार्यसमिति बैठक के लिए सगंम नगरी का चयन यूं ही नहीं किया गया है, इलाहाबाद का सियासी इतिहास काफी पुराना है, और देश की आजादी के बाद से ही इलाबाद देश की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाता रहा है। भारत के कई पूर्व प्रधानमंत्रियों का संगम नगरी से गहरा रिश्ता रहा है, देखिये कौन हैं वो जिनकी विरासत को भाजपा अपनाने को बेचैन नजर आ रही है।

[/nextpage]

[nextpage title=”allahabad2″ ]

जवाहर लाल नेहरूः

स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू ने इलाहाबाद की फूलपुर संसदीय सीट को अपना चुनाव क्षेत्र चुना और जीतकर देश के प्रधानमंत्री बनें। नेहरू के बाद उनका बहन विजय लक्ष्मी पंडित ने फूलपुर सीट से चुनाव लड़ा और जीती। वर्तमान में इसी सीट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या सांसद हैं।

jawaharlal nehru

[/nextpage]

[nextpage title=”allahabad3″ ]

गुलजारी लाल नंदाः

देश के दूसरे प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा की शिक्षा-दिक्षा भी इलाहाबाद में हुई थी। मालूम हो कि इनके राजनीतिक जीवन की शुरूआत भी संगम नगरी से ही हुई थी।

[/nextpage]

[nextpage title=”allahabad4″ ]

लाल बहादुर शास्त्रीः

सन 1964 में भारत के तीसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म मुगलसराय में हुआ था लेकिन इनकी कर्मभूमि इलाबाद ही रही है। 1965 में भारत-पाक युद्ध के समय शास्त्री जी ने संगम तट पर ही “जय जवान जय किसान” का नारा दिया था।

[/nextpage]

[nextpage title=”allahabad5″ ]

इंदिरा गांधीः

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी, इंदिरा गांधी का जन्म इलाहाबाद के स्वाराज भवन में ही हुआ था। अपनी जन्मभूमि के प्रति इंदिरा गांधी का अटूट प्रेम रहा है।

[/nextpage]

[nextpage title=”allahabad6″ ]

राजीव गांधीः

यूं तो देश के नौवे प्रधानमंत्री बने राजाव गांधी का जन्म मुम्बई में हुआ था लेकिन उन्हें अपने पैतृक शहर से विशेष रहा है मालूम हो कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पिता फिरोज गांधी का अंत्येष्ठि संस्कार संगम तक पर ही हुआ था।

[/nextpage]

[nextpage title=”allahabad7″ ]

विश्वनाथ प्रताप सिंहः

राजीव गांधी के बाद देश के दसवें प्रधानमंत्री बने विश्वनाथ प्रताप सिंह इलाहाबाद के ही रहने वाले थे, वे अपने छात्र जीवन में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ उपाध्यक्ष भी रहें थें।

[/nextpage]

[nextpage title=”allahabad8″ ]

चन्द्रशेखरः

देश के 11वें प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर का जन्म बलिया में हुआ था, लेकिन उन्होने अपना पूरा छात्र जीवन इलाहाबाद में ही बिताया उन्होने इलाहाबाद विश्वविद्याल से पढ़ाई की और वहीं हास्टल में रहते थें।

[/nextpage]

Related posts

सुप्रीम कोर्ट ने व्यापम मामले मे सुनाया अनोखा फैसला

Kamal Tiwari
9 years ago

सोनिया गांधी को ‘ना’ कहकर नरेंद्र मोदी के साथ खाना खायेंगे नीतीश कुमार!

Namita
8 years ago

पेट्रोल-डीजल 2 रु सस्ता, जानें, क्या सस्ता-क्या महंगा?

Kamal Tiwari
7 years ago
Exit mobile version