Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Entertainment News

गुलशन ग्रोवर – वैक्सीनेशन लेना ही कोरोना से जंग जीतने का एकमात्र समाधान है

gulshan-grover

gulshan-grover

गुलशन ग्रोवर – वैक्सीनेशन लेना ही कोरोना से जंग जीतने का एकमात्र समाधान है

हमारे देश को कोरोना की दूसरी वेव ने काफी बुरी तरह से जकड़ा था। हर जगह हॉस्पिटल बेड की कमी थी, ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर के लिए लोग इधर उधर घूम रहे थे और देश भर में  मेडिकल फैसिलिटी की कमी थी। पर अब धीरे धीरे कोरोना के केस कम हो रहे है और देश भर में वैक्सीनेशन कैंपेन चलाये जा रहे है।

 

इंडस्ट्री के ‘बैड मैन’ कहलाये जाने वाले गुलशन ग्रोवर यारी रोड, मुंबई में आयोजित वैक्सीनेशन  कैंपेन में पहुंचे जिसे शशि रंजन ने MLA डॉक्टर  लवेकर के साथ मिलकर आयोजित किया। यहां पर गुलशन पूरा आयोजन देखकर काफी खुश नजर आये

 

इस वैक्सीनेशन कैंपेन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “वैक्सीनेशन लेना ही कोरोना से जंग जीतने का एकमात्र समाधान है। हमें इस बात को जल्द से जल्द मान लेना चाहिए। दुनिया भर में काफी मेहनत के बाद वैक्सीन तैयार की गयी है। बीच में कुछ आर्टिकल्स आये थे जो वैक्सीन के बारे में गलत बात लिख रहे थे। हमें इन सब बातो पर ध्यान नहीं देना चाहिए। “

 

उन्होंने आगे बताया, “जिन देशो में वैक्सीनेशन पूरी तरह से हो चुका  है , वहाँ पर लोगों की ज़िन्दगी फिर से नार्मल तरीके से शुरू हो गयी है। इजरायल  और अमेरिका के कुछ हिस्सों में लोग बिना मास्क के घूम  रहे है और फिर से एक बार अपनी ज़िन्दगी पहले की तरह से जी रहे हैं। “

 

हमारे देश में वैक्सीनेशन ड्राइव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “हमारे देश में भी  वैक्सीनेशन ड्राइव अब तेजी से बढ़ रहा है। पहले कही पर वैक्सीन की शॉर्टेज थी , कुछ अच्छे से आयोजन नहीं था लेकिन अब कई सोसाइटी सामने आ रही है और वैक्सीनेशन कैंपेन शुरू कर रही है। मैं यारी रोड सोसाइटी को बधाई देना चाहूंगा जिन्होंने आज इतने अच्छे तरीके से वैक्सीन लेने का आयोजन किया है। “

 

यारी रोड सोसाइटी द्वारा आयोजित वैक्सीनेशन कैंपेन के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया, “यहाँ का आयोजन किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है। हर चीज का पूरा इंतजाम है। मैं सभी सोसाइटी से प्रार्थना करूँगा की सब ऐसे ही आगे बढ़कर अपने लोगों को वैक्सीनेट करवाए .”

 

वर्कफ़्रंट पर, उन्हें आखरी बार फिल्म ‘मुंबई सागा’ में देखा गया था। इसके बाद वह फिल्म ‘सूर्यवंशी’ , तमिल फिल्म ‘इंडियन 2’ और इंडो पोलिश रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘नो मीन्स नो’ में नजर आएंगे।

Related posts

कपिल के शो पर हुई चन्दन की वापसी, किकू शारदा ने किया स्वागत!

Nikki Jaiswal
8 years ago

फिल्म मेरी प्यारी बिंदु और सरकार-3 पर भारी पड़ी बाहुबली-2!

Nikki Jaiswal
8 years ago

कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ का फर्स्ट लुक!

Nikki Jaiswal
8 years ago
Exit mobile version