अपने पहले पति की तीसरी पत्नी होंगी बिपाशा बसु, अटकलों पर लगा विराम!
Sudhir Kumar
बॉलीवुड में इन दिनों बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के ही चर्चे है, कारण बिपाशा और करण शादी करने जा रहे हैं। हाल ही में दोनों ने कई दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए बताया कि, वो शादी करने जा रहे हैं।कई दिनों से कर रहे थे डेटिंग:बिपाशा और करण कई दिनों से डेट कर रहे थे, उन्हें लगातार कई पब्लिक प्लेस में, इवेंट्स में इसके अलावा दोनों साथ मिलकर बिपाशा के करीबी मित्र और डिज़ाइनर रॉकी की फैशन लाइन को प्रमोट भी कर रहे थे। बिपाशा और करण ने इन्स्ताग्राम पर वेडिंग वेडिंग कार्ड की फोटो भी अपलोड की।Wedding Cardशादी:बिपाशा और करण की शादी 30 अप्रैल, 2016 को मुंबई के लोअर परेल में आयोजित होगी। शादी शाम 6.30 बजे पल्लाजियो बैंक्वेट में होगी। पार्टी रात 10 बजे इम्पीरियल हॉल में शुरू होगी।तीसरी पत्नी होंगी बिपाशा:बिपाशा बसु करण सिंह ग्रोवर की तीसरी पत्नी होंगी, जबकि करण बिपाशा के पहले पति होंगे। करण सिंह ग्रोवर की पहली पत्नी का नाम श्रद्धा निगम और दूसरी पत्नी जेनिफ़र विंगेट थी। दोनों ही पत्नियों से करण सिंह ग्रोवर का तलाक हुआ था। बॉलीवुड की यह पहली जोड़ी नहीं इससे पहले भी कई बार ऐसी शादियाँ हुई है, जहाँ किसी न किसी की दो से अधिक शादी हो चुकी है।