उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी ने रविवार को अपनी केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई थी, जिसकी अध्यक्षता सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने की थी।
सपा के पदाधिकारी रहे मौजूद:
- समाजवादी पार्टी ने रविवार को लखनऊ में केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई थी।
- जिसकी अध्यक्षता सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने की।
- बैठक में पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे थे।
- जिनमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और पार्टी उपाध्यक्ष किरनमय नंदा भी मौजूद रहे।
नोटबंदी पर भाजपा को घेरने की बनी स्ट्रेटेजी:
- समाजवादी पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में नोटबंदी को लेकर चर्चा हुई।
- साथ ही नोटबंदी को लेकर भाजपा को संसद में घेरने पर भी बैठक में स्ट्रेटेजी बनी।
- गौरतलब है कि, संसद का शीतकालीन सत्र 16 नवम्बर से शुरू हो रहा है।
- मालूम हो कि, सपा पहले ही कह चुकी है कि, इस फैसले से किसानों और मध्यमवर्गीय लोगों को परेशानियाँ हो रही हैं।
राज्यसभा सांसद के नाम पर हुई चर्चा:
- सपा की संसदीय बोर्ड की बैठक में पार्टी के राज्यसभा सांसद के नाम पर भी चर्चा हुई।
- पार्टी के पूर्व सांसद रामगोपाल यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते सपा से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था।
- इसके साथ ही पार्टी में अंदरूनी कलह और पारिवारिक विवाद को किनारे रखकर चुनाव की तैयरियों पर भी जोर दिया गया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार