कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई नेत्री रीता बहुगुणा जोशी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर पहुंची थी।
कांग्रेस में पीके राज, राहुल को नहीं पता क्या बोल रहे हैं:
- रीता बहुगुणा जोशी बुधवार 26 अक्टूबर को पहली बार भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर पहुंची।
- जहाँ उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि, कांग्रेस में पीके राज चल रहा है।
- वहीँ राहुल गाँधी पर रीता ने बयान दिया कि, राहुल को खुद ही नहीं पता है कि, वो क्या बोल रहे हैं।
- साथ ही रीता बबहुगुणा ने पीएम मोदी और अमित शाह का भी आभार व्यक्त किया।
भाजपा में लाभ के लिए नहीं आई हूँ:
- बुधवार को भाजपा कार्यालय पहुंची रीता बहुगुणा ने कहा कि, वो लाभ लेने के लिए भाजपा में नहीं आई हैं।
- उन्होंने आगे कहा कि, प्रदेश की भलाई के लिए लोग भाजपा में आ रहे हैं।
- कांग्रेस नेत्री ने आगे कहा कि, पीएम यूपी के लिए को करना चाहते हैं वो पूरा होगा।
- साथ ही उन्होंने प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने की भी बात कही।
कांग्रेस में घुटन होती थी:
- वहीँ कांग्रेस में रहने की बात पर उन्होंने कहा कि, कांग्रेस में उन्हें घुटन महसूस होती थी।
- साथ ही रीता बहुगुणा ने ये भी कहा कि, कांग्रेस से अभी और कार्यकर्ता भाजपा में आयेंगे।
- रीता बहुगुणा ने आगे ये भी कहा कि, कांग्रेस में अब कोई कार्यकर्ता नहीं है, सबको पेमेंट देकर बुलाया जा रहा है।
कांग्रेस पीके के शिकंजे में:
- रीता बहुगुणा ने आगे बताया कि, कांग्रेस में अब पीके का राज चलता है।
- साथ ही उन्होंने बसपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि, बसपा सरकार भी पूरी तरह से फेल थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार