बलिया के नरही थाना क्षेत्र के अंतर्गत, बीती रात भारी बवाल हुआ! पुलिस ने एक बीजेपी कार्यकर्ता को पशु तस्कर होने के संदेह में गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद स्थानीय विधायक उपेन्द्र तिवारी ने अपने समर्थकों के साथ कार्यकर्ता के पकड़े जाने का विरोध किया! मामला इस कदर बढ़ गया कि झड़प में पुलिस की गोली से एक बीजेपी कार्यकर्ता की मौत हो गयी।
- इस घटना के बाद रातों-रात नरहीं के आस-पास ये खबर फ़ैल गई और जमकर बवाल काटा गया।
- पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ता चंद्रमा और प्रभुनाथ यादव को गाय तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था।
- जबकि ये दोनों गाय खरीदने की बात कर रहे थे।
- तस्करी के संदेह में पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया और छोड़ने को राजी नहीं थी पुलिस।
- घटना की खबर मिलने पर विधायक उपेन्द्र तिवारी वहां आ गए।
- सैकड़ों समर्थकों की मौजूदगी में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
- पुलिस ने बात ना मानते हुए , लाठी चार्ज कर दिया।
- लाठी चार्ज में कई महिलाएं और बच्चे भी घायल हो गए।
- बताया जाता है कि इसी बीच पुलिस ने फायरिंग भी की।
- इस फायरिंग में एक बीजेपी कार्यकर्ता की मौत हो गई है।
फ़िलहाल पुलिस का कहना है कि विधायक ने मौके पर लोगों को उकसाने का काम किया। पुलिस विधायक की तलाश कर रही है। पुलिस का ये रैवैया फ़िलहाल क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रदेश में लगातार हो रही घटनाओं के बाद पुलिस के दामन पर एक और दाग लगता दिख रहा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Kamal Tiwari
Journalist @weuttarpradesh cover political happenings, administrative activities. Blogger, book reader, cricket Lover. Team work makes the dream work.