सिक्किम के डोकलाम में चल रहे विवाद पर आज विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने चीन को करारा जवाब दिया है। उन्होने आज राज्यसभा में कहा कि भारत अपनी सीमा की रक्षा करने में सक्षम हैं।आगे विदेश मंत्री ने कहा कि चीन भारतीय सीमा में बुल्डोजर भेज रहा है। चीन के डोकलाम से भारतीय सैनिक हटाने क मांग पर उन्होंने कहा कि चीन डोकलाम से पहले अपनी सेना हटाए, उसके बाद भारत अपनी सेना हटाने पर विचार करेगा।
यह भी पढ़ें… चीन की बौखलाहट, कहा कश्मीर में तीसरा देश कर सकता है एंट्री!
चीन नुकसान पहुंचाएगा तो भारत सहन नहीं करेगा :
- सुषमा स्वराज ने राज्यसभा में कहा डोकलाम विवाद पर भारत को कतई घेरा नहीं जा सकता है।
- विदेश मंत्री ने कहा कि भूटान जैसे छोटे देश पर चीन हावी हो रहा है।
- सुषमा ने कहा कि सभी देश मानते हैं कि भारत ने इस मामले पर जो भी मत रखा है वह बिलकुल सही है।
- उन्होंने कहा भारत और चीन की सीमा अभी तय होनी है, वहीं चीन और भूटान की सीमा भी अभी तय होनी है।
- अगर चीन भारत की सुरक्षा को कोई नुकसान पहुंचाएगा तो भारत सहन नहीं करेगा।
यह भी पढ़ें… NSA अजीत डोभाल सुलझाएंगे डोकलाम विवाद!
क्या है डोकलाम विवाद का कारण :
- चीन ने जब भूटान के पास एक पहाड़ी इलाके में सड़क बनानी शुरू की, तभी से विवाद शुरू हुआ।
- इस पहाड़ी इलाके को चीन डोंगलांग, भूटान डोकला और भारत डोकलाम कहता है।
- भारत, भूटान और चीन के बीच इस इलाके में चीन सड़कों का जाल बिछाना चाहता है।
- चीन सड़क बनाकर कोई विकास नहीं बल्कि युद्ध के हालातों में अपने ठिकाने बना रहा है।
- भूटान ने भारत से चीनी सड़क की शिकायत की तो भारत ने कड़ा एतराज जताया।
- जिसके बाद चीन ने आरोप लगा दिया कि भारतीय सैनिकों ने घुसैपठ की है।
- अब चीन धमकी दे रहा है कि अगर सैनिक वापस नहीं बुलाए तो हालात युद्ध के करीब जाएंगे।
यह भी पढ़ें… जानें क्यों बढ़ा है सिक्किम-चीन बॉर्डर पर तनाव!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#doklam controversy
#India China conflict
#India China controversy
#india china face off
#India China Standoff
#india china standoff sushma swaraj
#monsoon session parliament
#Sushma Swaraj
#sushma swaraj doklam issue
#Sushma Swaraj on Indo China Issue
#sushma swaraj statement doklam issue
#डोकलाम विवाद
#भारत चीन विवाद
#राज्यसभा